‘तानाशाहों को कीमत चुकानी होगी’: अस्पताल और ऊंची इमारतों पर ईरानी हमले के बाद नेतन्याहू की चेतावनी

‘तानाशाहों को कीमत चुकानी होगी’: अस्पताल और ऊंची इमारतों पर ईरानी हमले के बाद नेतन्याहू की चेतावनी

ईरान ने इज़राइल पर एक और बड़ा मिसाइल हमला किया है, जिसमें दक्षिणी इज़राइल का सबसे बड़ा अस्पताल और तेल अवीव की कई ऊंची इमारतें गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। अब तक की जानकारी के मुताबिक इस हमले में कम से कम 47 लोग घायल हुए हैं।

तेल अवीव में कई जगहों पर विस्फोट की आवाजें सुनी गईं, जिससे दहशत फैल गई। लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर भागते देखा गया। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस हमले को "मानवता पर हमला" करार दिया और सख्त प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "तानाशाहों को इसकी कीमत चुकानी होगी। हमारे अस्पतालों और नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाना युद्ध अपराध है, और इसका जवाब निर्णायक होगा।"

सूत्रों के अनुसार, यह हमला ईरान की ओर से इज़राइल के पिछले जवाबी कार्रवाई के बाद किया गया है। दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है, और इस हमले ने मध्य पूर्व में पहले से ही जटिल हालात को और गंभीर बना दिया है।

संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने इस हमले की निंदा करते हुए संयम बरतने की अपील की है।

स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आगे की अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।