ट्रंप और मर्डोक के बीच 15 अरब डॉलर के मानहानि मुकदमे में कार्यवाही पर अस्थायी विराम

ट्रंप और मर्डोक के बीच 15 अरब डॉलर के मानहानि मुकदमे में कार्यवाही पर अस्थायी विराम

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मीडिया टायकून रूपर्ट मर्डोक के बीच चल रहे 15 अरब डॉलर के मानहानि मामले में एक बड़ा मोड़ आया है। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से इस मुकदमे की कार्यवाही को अस्थायी रूप से रोकने का फैसला किया है।

सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय तब लिया गया जब मर्डोक के स्वामित्व वाले अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल द्वारा मुकदमा खारिज करने के लिए दायर की गई याचिका पर सुनवाई लंबित है। जब तक अदालत इस याचिका पर निर्णय नहीं देती, तब तक रूपर्ट मर्डोक की गवाही या जिरह की प्रक्रिया टाल दी गई है।

ट्रंप ने द वॉल स्ट्रीट जर्नल पर उनके खिलाफ झूठी और मानहानिपूर्ण रिपोर्टिंग का आरोप लगाते हुए यह मुकदमा दायर किया था। उनका दावा है कि इस रिपोर्टिंग से उनकी छवि को गहरा नुकसान पहुंचा है और इसके चलते उन्हें भारी आर्थिक और राजनीतिक हानि उठानी पड़ी।

इस मुकदमे की गंभीरता को देखते हुए यह मामला मीडिया और राजनीतिक हलकों में काफी चर्चित रहा है। मर्डोक की कंपनी ने हालांकि इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है और अदालत से इसे खारिज करने की अपील की है।

फिलहाल, अदालत में होने वाली