लंदन/न्यूयॉर्क, 19 सितंबर 2025 — अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के साथ बड़ा हादसा टल गया। उनकी सवारी वाला हेलिकॉप्टर अचानक तकनीकी गड़बड़ी के चलते आपातकालीन लैंडिंग के लिए मजबूर हुआ। दोनों सुरक्षित हैं और यात्रा कार्यक्रम जारी है।
प्रधानमंत्री कीथ स्टार्मर के ग्रामीण आवास चेकर्स में ट्रंप और स्टार्मर ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान दोनों नेताओं ने टेक्नोलॉजी और घरेलू परमाणु ऊर्जा से जुड़े समझौते किए। अमेरिकी कंपनियों ने ब्रिटेन में बड़े निवेश की भी घोषणा की।
स्टार्मर ने ट्रंप को “मेरा मित्र, हमारा मित्र” कहते हुए अमेरिका-यूके के “स्पेशल रिलेशनशिप” को मजबूत करने पर जोर दिया।
ट्रंप ने माना कि कुछ मुद्दों पर उनकी राय प्रधानमंत्री स्टार्मर से अलग है।
उन्होंने दिवंगत कंजरवेटिव कमेंटेटर चार्ली किर्क के बारे में कहा कि “उनके पास एक दिन राष्ट्रपति बनने का अच्छा मौका था।”
निलंबित अमेरिकी टीवी होस्ट जिम्मी किमेल पर बोलते हुए ट्रंप ने कहा, “वो अभिव्यक्ति की आज़ादी नहीं, बल्कि खराब रेटिंग्स के कारण हटाए गए।”
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर ट्रंप ने कहा कि उन्होंने “मुझे निराश किया है।”
चेकर्स से निकलने के बाद ट्रंप दंपति ने स्वदेश वापसी की यात्रा शुरू कर दी। यह दौरा न केवल नए समझौतों बल्कि ट्रंप की बेबाक टिप्पणियों के कारण भी सुर्खियों में रहा।