ईरान परमाणु हमले की रिपोर्ट पर ट्रंप भड़के, CNN रिपोर्टर को 'कुत्ते की तरह बाहर फेंकने' की मांग की

ईरान परमाणु हमले की रिपोर्ट पर ट्रंप भड़के, CNN रिपोर्टर को 'कुत्ते की तरह बाहर फेंकने' की मांग की

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार उन्होंने CNN के एक रिपोर्टर पर जमकर निशाना साधा और उसे 'कुत्ते की तरह बाहर फेंकने' की बात कह डाली। ट्रंप का यह गुस्सा उस रिपोर्ट को लेकर था, जिसमें दावा किया गया था कि ट्रंप ने ईरान पर परमाणु हमला करने का आदेश दिया था।

CNN की रिपोर्ट में कहा गया था कि ट्रंप के प्रशासन ने ईरान के खिलाफ एक संभावित परमाणु हमला विकल्प के तौर पर विचार किया था। ट्रंप ने इसे पूरी तरह से झूठा करार दिया और रिपोर्ट को "फर्जी खबर" बताया।

 ट्रंप ने कहा, "ऐसे झूठ फैलाने वाले रिपोर्टर को तुरंत CNN से बाहर निकाल देना चाहिए। उसे कुत्ते की तरह बाहर फेंक दो!" उन्होंने CNN को भी "फेक न्यूज की फैक्ट्री" कहते हुए पत्रकारिता की साख को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।

यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने मीडिया पर इस तरह की तीखी टिप्पणी की हो।  वे अक्सर CNN, न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉशिंगटन पोस्ट जैसे मीडिया संस्थानों को फर्जी खबर फैलाने का दोषी ठहराते रहे हैं।

हालांकि, CNN की ओर से अब तक इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया जगत में ट्रंप की यह टिप्पणी प्रेस की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आज़ादी को लेकर एक बार फिर बहस का विषय बन गई है।