ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने पुष्टि की है कि वह अपनी चीन यात्रा के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। यह यात्रा ऑस्ट्रेलिया-चीन के बीच व्यापार, पर्यटन और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूती देने के उद्देश्य से की जा रही है।
प्रधानमंत्री अल्बनीज़ छह दिवसीय यात्रा के दौरान शंघाई, बीजिंग और चेंगदू का दौरा करेंगे। इस दौरान वह चीन के प्रधानमंत्री ली च्यांग और नेशनल पीपल्स कांग्रेस के चेयरमैन झाओ लेजी से भी मुलाकात करेंगे। झाओ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के तीसरे सबसे वरिष्ठ नेता माने जाते हैं।
इस यात्रा की प्रमुख कड़ी बीजिंग में आयोजित होने वाली ऑस्ट्रेलिया-चीन वार्षिक नेताओं की बैठक होगी, जिसमें द्विपक्षीय व्यापार, पर्यटन, वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत होगी। उल्लेखनीय है कि चीन ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है, जिससे ऑस्ट्रेलिया का कुल व्यापार $325 अरब तक पहुंच चुका है – जो कुल वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार का लगभग 26% है।