माही विज–जय भानुशाली ने किया तलाक की पुष्टि, 14 साल की शादी का हुआ अंत, बेटी तारा की परवरिश साथ मिलकर करेंगे

माही विज–जय भानुशाली ने किया तलाक की पुष्टि, 14 साल की शादी का हुआ अंत, बेटी तारा की परवरिश साथ मिलकर करेंगे

टेलीविजन इंडस्ट्री के चर्चित कपल माही विज और जय भानुशाली ने अपनी शादी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए तलाक की पुष्टि कर दी है। करीब 14 साल पहले विवाह बंधन में बंधे इस जोड़े ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है।

माही और जय ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय उन्होंने काफी सोच-विचार के बाद लिया है और दोनों एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखेंगे। हालांकि वैवाहिक रिश्ता खत्म हो गया है, लेकिन माता-पिता के रूप में उनकी जिम्मेदारियां पहले की तरह कायम रहेंगी।

बेटी तारा की कस्टडी को लेकर क्या हुआ फैसला?

जोड़े ने बताया कि उनकी बेटी तारा भानुशाली की परवरिश वे को-पैरेंटिंग के जरिए करेंगे। यानी तारा दोनों माता-पिता के साथ समय बिताएगी और उसकी शिक्षा व भविष्य से जुड़े सभी फैसले आपसी सहमति से लिए जाएंगे। फिलहाल यह तय किया गया है कि तारा अपनी मां माही विज के साथ रहेगी, जबकि जय भानुशाली भी उसकी जिंदगी में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।

निजी जिंदगी को लेकर सम्मान की अपील

माही और जय ने मीडिया और प्रशंसकों से अपील की है कि इस निजी फैसले का सम्मान किया जाए और किसी भी तरह की अटकलों या नकारात्मक टिप्पणियों से बचा जाए। दोनों ने कहा कि उनका पूरा ध्यान बेटी की खुशी और मानसिक संतुलन बनाए रखने पर रहेगा।

गौरतलब है कि माही विज और जय भानुशाली लंबे समय तक टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिने जाते रहे हैं। ऐसे में उनका अलग होना उनके प्रशंसकों के लिए भावनात्मक खबर जरूर है, लेकिन दोनों ने इसे परिपक्वता और समझदारी के साथ संभालने का संदेश दिया है।