दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 146 रनों पर समेट दिया। इस मैच में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने अपने करियर का सबसे बड़ा कारनामा कर दिखाया। उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम ने शानदार शुरुआत की। साहिबजादा फरहान (57 रन, 38 गेंद, 5 चौके और 3 छक्के) और फखर जमान (46 रन, 35 गेंद, 4 चौके और 2 छक्के) ने पहले विकेट के लिए 84 रन जोड़ दिए। लेकिन जैसे ही यह जोड़ी टूटी, भारतीय गेंदबाजों ने मैच पर पूरी तरह पकड़ बना ली। नतीजा यह रहा कि पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर ढेर हो गई।
कुलदीप यादव ने पाकिस्तान की पारी के दौरान जब सलमान अली आगा को आउट किया, तो उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
इस मैच से पहले कुलदीप के नाम 31 विकेट थे।
पाकिस्तान के खिलाफ 4 विकेट लेने के बाद उनके कुल विकेट 36 हो गए।
उन्होंने मलिंगा (33 विकेट) को पीछे छोड़कर एशिया कप (वनडे और टी20 दोनों प्रारूप) में सर्वाधिक विकेट लेने का नया कीर्तिमान बना दिया।
कुलदीप यादव – 18 मैच, 36 विकेट
लसिथ मलिंगा – 15 मैच, 33 विकेट
मुथैया मुरलीधरन – 24 मैच, 30 विकेट
रवींद्र जडेजा – 26 मैच, 29 विकेट
शाकिब अल हसन – 25 मैच, 28 विकेट