लॉस एंजेलिस: हॉलीवुड की चर्चित जोड़ी कैटी पेरी और ऑरलैंडो ब्लूम ने लगभग 10 साल के रिश्ते के बाद अलग होने का फैसला किया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच ब्रेकअप "आपसी सहमति" से हुआ है और अब उनका पूरा ध्यान अपनी चार साल की बेटी डेज़ी की परवरिश पर है।
40 वर्षीय सिंगर कैटी पेरी और 48 वर्षीय अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम का रिश्ता कई सालों से सुर्खियों में रहा है। एक सूत्र ने Us Weekly को बताया, "कैटी और ऑरलैंडो का ब्रेकअप हो गया है, लेकिन वे दोनों एक-दूसरे के प्रति सम्मानजनक और सौहार्दपूर्ण हैं। उनका ध्यान अब डेज़ी की को-पेरेंटिंग पर है।"
बता दें कि कैटी और ऑरलैंडो की पहली मुलाकात 2016 में एक अवॉर्ड समारोह के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों ने कुछ समय के लिए अलगाव का सामना किया, लेकिन फिर 2018 में फिर से एक साथ आए। 2019 में दोनों ने सगाई की थी और 2020 में उनकी बेटी डेज़ी का जन्म हुआ।
भले ही अब यह रिश्ता खत्म हो गया हो, लेकिन दोनों सितारे एक जिम्मेदार माता-पिता की तरह अपनी बच्ची के लिए साथ खड़े हैं।