हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज़ और अभिनेत्री एना डी अर्मास के बीच प्रेम संबंध की खबरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि टॉम क्रूज़ की पूर्व पत्नी और अभिनेत्री केटी होम्स ने इस खबर पर अप्रत्याशित प्रतिक्रिया दी।
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर डेली मेल द्वारा एक पोस्ट साझा किया गया था, जिसमें लिखा था – “टॉम क्रूज़ और एना डी अर्मास का लव अफेयर कन्फर्म, दोनों अब सीरियस हो रहे हैं।” इस पोस्ट को केटी होम्स द्वारा ‘लाइक’ किया गया, जो कि फैंस की नजरों से बच नहीं सका।
एक यूज़र ने कमेंट किया, “क्या किसी और ने देखा कि केटी होम्स ने ये पोस्ट लाइक की है?” वहीं, एक अन्य यूज़र ने मज़ाक में लिखा, “सेलिब्रिटीज भी हमारी तरह ही होते हैं – एक्स की पोस्ट चेक करते हैं और गलती से लाइक कर बैठते हैं।” एक तीसरे यूज़र ने कहा, “लगता है लड़की स्टॉक कर रही थी।”
हालांकि, टॉम क्रूज़ और एना डी अर्मास ने अभी तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है। लेकिन सूत्रों के अनुसार, दोनों को लंदन के प्राइवेट क्लब 'एनेबेल्स' में पिछले दो महीनों में कई बार एकांत में डिनर करते हुए देखा गया है।
सूत्रों ने कहा, “टॉम उनके प्रति मोहित नज़र आते हैं और एना भी उनके साथ बेहद खुश दिख रही हैं।”
फरवरी में इन दोनों के बीच अफेयर की अटकलें शुरू हुई थीं, जब दोनों को एक साथ समय बिताते देखा गया। मई में एना ने बताया था कि वह टॉम क्रूज़ के साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं, जिनमें निर्देशक डग लाइमन और क्रिस्टोफर मैकक्वेरी भी जुड़े हैं।
दोनों अगली बार एक साथ डग लाइमन की हॉरर फिल्म ‘डीपर’ में नजर आएंगे, जो अंतरिक्ष में एक रहस्यमयी और डरावनी घटना पर आधारित है।
हालांकि, जून में एक सूत्र ने ‘पीपल’ मैगज़ीन को बताया कि “वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।”
अब देखना यह है कि ये अफवाहें सच में बदलती हैं या सिर्फ फिल्मी दुनिया की एक और चर्चित कहानी बनकर रह जाती हैं। लेकिन केटी होम्स की सोशल मीडिया गतिविधि ने निश्चित रूप से सबका ध्यान खींच लिया है।