न्यूयॉर्क / लॉस एंजेलिस – अमेरिकी रैपर और फैशन डिजाइनर कान्ये वेस्ट ने एक बार फिर सुर्खियाँ बटोरी हैं, और इस बार वजह है उनकी ऑस्ट्रेलियाई पत्नी बियांका सेंसेरी का बेहद बोल्ड आउटफिट – एक एडिबल कैंडी बिकिनी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बियांका ने इस अतरंगी ड्रेस को पहनने से पहले साफ़ मना कर दिया था। लेकिन फिर कान्ये ने उन्हें इसके लिए 1.5 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब ₹1.25 करोड़) का ऑफर दिया, जिसे बियांका ने स्वीकार कर लिया।
इस आउटफिट को उन्होंने न्यूयॉर्क में एक पब्लिक इवेंट के दौरान पहना, जिसमें वे लगभग नग्न नजर आईं। ये कैंडी से बनी ब्रा और पैंटी थी, जिसे पहनने के लिए बियांका को खासा झिझक हो रही थी, लेकिन बड़ी रकम के बदले उन्होंने हामी भर दी।
एक सूत्र ने बताया, “कान्ये अपनी पत्नी को एक फैशन आइकन के तौर पर दुनिया के सामने लाना चाहते हैं। वो चाहते हैं कि लोग बियांका को ‘सबसे सेक्सी महिला’ मानें।” रिपोर्ट के अनुसार, कान्ये अब तक बियांका के आउटफिट्स पर करीब $6 लाख (करीब ₹5 करोड़) खर्च कर चुके हैं।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि बियांका अब इस डील को अपने फायदे में बदल चुकी हैं। “अब वह हर आउटफिट के लिए फीस तय करती हैं। कान्ये पहले इससे नाराज़ थे, लेकिन अब यह उनके बीच एक समझौता बन चुका है।”
एक चौंकाने वाले बयान में, कान्ये के प्रतिनिधि ने Page Six को बताया, “इस कैंडी बिकिनी को पहनने के लिए बियांका को $2.5 लाख (₹2 करोड़ से अधिक) का भुगतान किया गया।” हालांकि यह भी कहा गया कि इस कैंडी बिकिनी का निचला हिस्सा अब मौजूद नहीं है, क्योंकि बियांका खुद उसे खा गईं!
कहा जा रहा है कि इस समझौते के चलते बियांका अब तक लगभग $3 मिलियन (₹25 करोड़ से अधिक) कमा चुकी हैं।