जस्टिन टिंबरलेक की ‘तानाशाही’ हरकतें उजागर, थके हुए सितारे पर फैंस का फूटा गुस्सा

हॉलीवुड सिंगर जस्टिन टिंबरलेक का वर्ल्ड टूर खत्म होते ही उनके व्यवहार और परफॉर्मेंस को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। इनसाइडर्स के अनुसार, यह शायद उनका आखिरी टूर हो सकता है।

जस्टिन टिंबरलेक की ‘तानाशाही’ हरकतें उजागर, थके हुए सितारे पर फैंस का फूटा गुस्सा

प स्टार जस्टिन टिंबरलेक के हाल ही में खत्म हुए Forget Tomorrow World Tour के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त नाराजगी देखने को मिल रही है। फैंस ने आरोप लगाया है कि टिंबरलेक न सिर्फ मंच पर थके हुए नजर आए, बल्कि उन्होंने परफॉर्म भी ठीक से नहीं किया। कई लोगों ने दावा किया कि वो गानों की बजाय भीड़ से गाने को कह रहे थे, और खुद पूरी तरह उत्साहहीन दिखे।

सूत्रों के मुताबिक, जस्टिन टिंबरलेक अब इतने निराश हैं कि वो दोबारा कभी टूर पर न जाने का मन बना चुके हैं। 44 वर्षीय सिंगर ने 121 थकाऊ शो पूरे किए हैं, जिनके बाद उनके करीबियों का कहना है कि वह मानसिक और शारीरिक रूप से बेहद थक चुके हैं।

एक करीबी सूत्र ने द यूएस सन को बताया, “वो उम्र बढ़ने और करियर में ठहराव से जूझ रहे हैं। वो बार-बार मूड में नहीं रहते, चिड़चिड़े हो चुके हैं। यह टूर उनके लिए जैसे ‘आखिरी डांस’ था। अब वो अपने पुराने स्टारडम की छवि से निकल नहीं पा रहे हैं और इससे बहुत निराश हैं।”

इतना ही नहीं, सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि इस मानसिक दबाव का असर उनके वैवाहिक जीवन पर भी पड़ रहा है। उनकी पत्नी और अभिनेत्री जेसिका बील के साथ उनके रिश्तों में तनाव बताया जा रहा है।

हालांकि जस्टिन ने खुद इन आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन अगर यह टूर वाकई उनके करियर का अंतिम था, तो उनके फैंस के लिए यह एक बड़ा झटका साबित हो सकता है।

नोट: यह खबर द यूएस सन की रिपोर्टिंग पर आधारित है ।