लोकप्रिय ऑस्ट्रेलियाई रेडियो शो होस्ट जैकी ओ हेंडरसन ने हाल ही में एक दिलचस्प और विवादास्पद आदत का खुलासा किया, जिसे सुनकर उनके को-होस्ट काइल सैंडिलैंड्स भी हैरान रह गए। जैकी ओ ने कबूल किया कि वह 'बाथरूम कैंपिंग' की आदत रखती हैं — एक चलन जो आज की जेनरेशन Z के बीच खूब पॉपुलर हो रहा है।
क्या है 'बाथरूम कैंपिंग'?
'बाथरूम कैंपिंग' का मतलब है सामाजिक आयोजनों के दौरान या घर पर भी, बाथरूम में जाकर कुछ समय अकेले बिताना — फोन पर स्क्रॉल करना, ब्रेक लेना, या खुद को शांत करने के लिए थोड़ी देर रुकना। यह ट्रेंड TikTok पर भी धूम मचा रहा है, और इसके अब तक 10 मिलियन से ज़्यादा व्यूज हो चुके हैं।
जैकी ओ ने शो में किया खुलासा
‘द काइल एंड जैकी ओ शो’ के दौरान जैकी ने बताया कि वह भीड़भाड़ वाले इवेंट्स में अक्सर घबरा जाती हैं और खुद को रिलैक्स करने के लिए बाथरूम का सहारा लेती हैं।
“जब बहुत सारे अनजान लोग होते हैं तो मैं थोड़ा असहज हो जाती हूं, ये मानसिक रूप से थका देता है,” जैकी ने कहा।
इस पर काइल ने चौंकते हुए पूछा, “तो तुम नार्मल लोगों के बीच रह नहीं सकती?”
जवाब में जैकी ने बताया, “मुझे स्मॉल टॉक करना पसंद नहीं है। इसलिए मैं बाथरूम चली जाती हूं और थोड़ी देर के लिए शांति से बैठती हूं।”
काइल ने कहा – 'ये पागलपन है!'
जैकी के इस बर्ताव से काइल पूरी तरह हैरान दिखे और बोले, “क्या पागलपंथी है!”
जैकी ने भी माना कि पहले उन्हें भी यह अजीब लगता था, लेकिन अब उन्हें एहसास हुआ है कि यह ट्रेंड बन चुका है और वह अकेली नहीं हैं।
सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं
इस ट्रेंड पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोगों ने इसे “बिल्कुल स्वार्थी और असभ्य” करार दिया, खासकर अगर बाथरूम सार्वजनिक हो और लाइन लगी हो।
वहीं कुछ यूज़र्स ने जैकी का समर्थन किया और कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए ‘ब्रेक लेना’ बहुत ज़रूरी है।
“हर किसी को थोड़ी देर अकेले रहने का हक है,” एक यूज़र ने लिखा।
“बाथरूम मेरा सेफ स्पेस है,” किसी और ने कहा।